Breaking Posts

Top Post Ad

रात 12:30 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाने पर सीज हो सकती हैं यह जगहें

लखनऊ. आधी रात के बाद नए साल का जश्न मनाने पर सख्ती है। आदेश का पालन न करने पर प्रभावित होटल, क्लब, पब या किसी भी सार्वजनिक स्थान को सीज कर लिया जाएगा।
कुंभ मेले में सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शनी के जरिये गिनाई जाएंगी। 34 माह से वेतन न मिलने पर 9 जनवरी से मदरसा शिक्षक धरने पर बैठेंगे। स्वास्थ्य कार्यरकर्ताओं के रिक्त पड़े 8064 पदों को जल्द भरने का निर्देश परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने दिया है। सऊदी अरब नौकरी करने गए दिनेश की 3 माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई लेकिन उनका शव अभी तक उनके घर नहीं पहुंचा है।
आधी रात के बाद नए साल के जश्न पर सख्ती
लखनऊ. नए साल के जश्न पर अत्याधिक मौजमस्ती रंग में भंग डालने का काम कर सकती है। अति उत्साह और जोश में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना, नाचगाना और डीजे बजाना महंगा पड़ सकता है। नववर्ष की रात 12:30 तक ही शोर शराबे के साथ जश्न मनाए जाने की इजाजत प्रशासन ने दी है। इस तय समय के बाद होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, पब, बार या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई आयोजन हुआ तो उसे सीज कर दिया जाएगा।
कुंभ मेले में दिखेंगी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ. 2019 चुनाव से पहले जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम कुंभ मेले में किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि मेले में आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सासंकृतिक विरासत की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा आम जनता के लिए किए गए काम का विवरण प्रदर्शनी के जरिये बताया जाएगा। 2019 का कुंभ मेला प्रदेश सरकार के लिए प्रतिष्ठा का आयोजन है।

No comments:

Post a Comment

Facebook