Important Posts

डीएलएड 2017 तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट सोमवार को, जन्माष्टमी अवकाश के कारण टला रिजल्ट

प्रयागराज : डीएलएड 2017 तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट सोमवार को जारी होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने परिणाम जारी करने के लिए परीक्षा समिति की बैठक बुला ली है।
प्रदेश भर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व निजी कॉलेजों में पढ़ रहे करीब दो लाख प्रशिक्षुओं ने यह परीक्षा कई माह पहले दी थी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन शुरू होने से पहले ही रिजल्ट की मांग तेज हो गई थी। इसी सप्ताह घोषित होना था लेकिन, जन्माष्टमी अवकाश के कारण इसे सोमवार को जारी करने का निर्णय लिया है। राब्यू.

UPTET news

Advertisement