Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 की अंतिम तिथि बीती, पर नहीं मिला संशोधन का मौका, 138000 आवेदन हुए प्राप्त

प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बृहस्पतिबार को बीत गई। आवेदन में संशोधन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दूसरे जिलों से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।
कार्यालय की ओर से संशोधन के लिए इनकार कर दिया गया। वहीं अंतिम दिन एक भी आवेदन नहीं किया गया। बुधवार तक कुल 138000 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि भर्ती परीक्षा के परिणाम में 146000 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस लिहाज से 8000 अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए।

  • आरओ-एआरओ के चयनितों का सत्यापन एक जून से
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 03 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए 26 May, 2020
  • 69000 शिक्षक भर्ती: मंगलवार शाम 7 बजे तक 1 लाख 35 हजार आवेदन पूर्ण, आवेदन की आखिरी डेट बढ़ी
  • टीम रिजवान अंसारी ने मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रतिलिपि S.C.E.R.T. निदेशक को कराई रिसीव
  • बेसिक शिक्षा विभाग: वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के सम्बन्ध में
  • संशोधन की मांग को लेकर रायबरेली से निजी वाहन के जरिए परिषद कार्यालय पहुंचीं पूजा यादव का कहना हैं कि शिक्षक भर्ती के आवेदन में संशोधन की उम्मीद लेकर दूसरे जिलों से बेसिक शिक्षा परिषद पहुंचे अभ्यर्थी आवेदन के समय उनकी ओर से गलती से फार्म में शिक्षामित्र का कालम (संख्या 14) खाली छूट गया था, जिससे उनको बेटेज के 25 अंक से वंचित होना पड़ेगा। इस संबंध में वह अपनी बात सचिव के सामने रखने आईं थीं, लेकिन आवेदन में संशोधन के बारे में किसी प्रकार की संभावना से इनकार कर दिया गया। वहीं ललितपुर से निजी वाहन से परिषद कार्यलिय पहुंचीं ज्योति शर्मा ने बताया कि वह भी आवेदन में संशोधन के लिए आईं थीं, लेकिन सचिव कार्यालय से बताया गया कि संशोधन को लेकर शासन की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं है।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    UPTET news