Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

69000 शिक्षक भर्ती के लिए 18 से 26 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, नहीं बदल सकेगा आवंटित जिला

69,000 सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 18 मई से लिए जाएगे। 26 मई आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

वहीं 27 से 31 मई तक फार्म की ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी। 3 से 6 जून तक आवंटित जिलों में अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्रों की जांच करवानी होगी और इसी दौरान नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाएंगे।

बदलाव संभव नहींः अभ्यर्थी को एक बार जो जिला आवंटित हो जाएगा उसे वह बदल नहीं सकता है। इसके
लिए अभ्यर्थियों से जिलों की वरीयता के विकल्प ऑनलाइन फार्म में लिए जाएंगे। इस बार जिलों की वरीयता 5 से ज्यादा भी ली जा सकती है। इसके लिए एनआईसी से बातचीत चल रही है। वहीं अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता के जिले बहुत सावधानी पूर्वक भरने होंगे क्योंकि यदि आवंटन के बाद वह किसी और वरीयता वाले जिले में नियुक्ति चाहेगा तो वह संभव नहीं होगा। यदि लॉकडाउन नहीं खुलता है तो प्रमाणपत्रों की जांच के लिए पास जारी करने की व्यवस्था की जाएगी। 68500 शिक्षक भर्ती में मुख्यमंत्री ने 2018 में शिक्षक दिवस पर नियुक्ति पत्र बांटे थे। लेकिन इस बार नियुक्ति पत्र जिलों में दिए जाएगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news