लखनऊ। प्राथमिक स्कूलों में सहायक शिक्षक के 69000 पदों पर भर्ती मामले में चार विवादित सवालों के संबंध में राज्य सरकार समेत दो पक्षकारों ने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में बृहस्पतिवार को जवाबी हलफनामा पेश किया। इसे रिकॉर्ड पर लेने के निर्देश देकर कोर्ट ने याचियों के अधिवक्ता को इसका प्रति उत्तर 30 मई
तक दाखिल करने को कहा है।
तक दाखिल करने को कहा है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में 69000 शिक्षक भर्ती मामले की आज होगी सुनवाई
- 69000 शिक्षक भर्ती: महिला अभ्यर्थी ने अपने मन से तय किए अंक, याचिका खारिज, OMR मिली सादा
- 69000 शिक्षक भर्ती में प्राप्तांक-पूर्णांक की गलती के संशोधन की मांग
- 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए केवल आवेदन की तारीख बढ़ी, अन्य प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं
- शिक्षक भर्ती में 1.35 लाख अभ्यर्थियों ने भरा ऑनलाइन आवेदन

जिन प्रश्नों को लेकर विवाद है उनमें भारत में गरीबी का आकलन, नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक, सामाजिक प्रेरक व एक परिभाषा से संबंधित सवाल हैं। इस मामले में पहले कोर्ट ने राज्य सरकार व अन्य पक्षकार्रों को संक्षिप्त जवाबी हलफनामा पेश करने को समय दिया था। पक्षकारों के बकीलों ने गत शुक्रवार को कोर्ट को बताया था कि
जवाबी हलफनामा तैयार है। इस पर याचियों के अधिवक्ता ने यह कहते हुए विरोध किया कि जिन सवालों पर विवाद है उनको संक्षिप्त जवाबी हलफनामे में वर्णित नहीं किया गया हैं।
- 69000 शिक्षक भर्ती में आवेदन अब 28 मई तक
- इग्नू में जुलाई सत्र के पुन: नामांकन की तिथि बढ़ी
- 29334 गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती के खाली पदों पर साढ़े 3 साल से भर्ती की आस में अभ्यर्थी
- परिषदीय शिक्षकों को बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि आकलन करने की देंगे ट्रेनिंग
- बेसिक स्कूलों के लिए आने लगीं बच्चों की नि:शुल्क किताबें
अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता रणविजय सिंह ने बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों की राय के साथ जवाबी हलफनामा रजिस्ट्री में दाखिल करने की जानकारी कोर्ट को दी। अदालत ने इसे रिकॉर्ड पर लेने के निर्देश दिए। साथ ही याचियों के अधिवक्ता को इसका प्रतिउत्तर 30 मई तक दाखिल करने का मौका देकर अगली सुनवाई शनिवार को नियत की।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق