Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी बोर्ड के स्कूलों में स्टाल लगा बांटी जाएंगी किताबें, इन विषयों की किताबें होंगी उपलब्ध

यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को एनसीईआरटी की किताबों के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें स्कूलों में स्टॉल लगाकर ये किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इनके वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।



इन विषयों की किताबें होंगी उपलब्ध : यूपी बोर्ड की कक्षा 9 से 12 तक की किताबें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। कक्षा 9 में अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित की किताब सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा 10वीं में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित की किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। कक्षा 11 में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन एवं लेखाशास्त्र की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं 12वीं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र की किताबें मिलेंगी। डीआईओएस ने बताया कि शासन ने कुल 55 किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। चार प्रकाशकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनसे सम्पर्क करके जल्द ही किताबें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news