Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPPSC: 31 पद, 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी

 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग-2016 में अभ्यíथयों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। भर्ती के महज 31 पद पर 10,127 अभ्यíथयों ने आवेदन किया है। परीक्षा 22 नवंबर को होनी है। सफलता के लिए अभ्यर्थी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।



लोकसेवा आयोग ने 2016 में सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) की भर्ती निकाली थी। उक्त भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह रहा। उक्त पद की स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 में प्रस्तावित थी। लेकिन, उस समय आयोग की कई भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत थे। इसके चलते परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो गई और तारीख बढ़ती चली गई। इधर, आयोग ने प्रवेशपत्र जारी करके प्रश्नगत परीक्षा 22 नवंबर को घोषित कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news