Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पदोन्नति के दस हजार पद भरेंगे, उत्तर प्रदेश में 80 सरकारी विभागों में खाली हैं पद

 राज्य सरकार पदोन्नति कोटे के खाली पदों को अभियान चलाकर भरने जा रही है। प्रदेश के 80 सरकारी विभागों में 10 हजार से अधिक पदोन्नति कोटे वाले पद खाली बताए जा रहे हैं। सर्वाधिक 1808 पद राजस्व निरीक्षक के बताए जा रहे हैं। कार्मिक विभाग ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि पदोन्नति के खाली पदों को जल्द ही अभियान चलाकर भरा जाए।






राज्य सरकार नौकरियां और पदोन्नति देने का अभियान चलाए हुए है। लोकसेवा आयोग अधीनस्थ सेवा आयोग जहां नई नौकरियां दे रहे हैं वहीं सरकारी विभागों में पदोन्नति कोटे वाले पदों को भरा जा रहा है। प्रदेश के कई विभाग ऐसे हैं, जहां सालों से पदोन्नतियां नहीं दी गई हैं। कर्मचारी इन पदों पर पदोन्नति देने के लिए काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी यह मामला गया था। कार्मिक विभाग अब अभियान चलाकरपदोन्नति कोटे के पदों को भरने जा रहा है। वाणिज्य करविभाग में समूह घ से समूह ग के 94 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। राजस्व निरीक्षक के 1808 पदों पर लेखपालों को पदोन्नति दी जानी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news