Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए मुनादी शुरू

 लखनऊ : प्रदेश के सभी ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई है। ग्राम पंचायतों के सूचना पट पर आवेदन करने के लिए पत्र चस्पा किया गया है और मुनादी भी कराई जा रही है। मुनादी का क्रम रविवार तक चलेगा, ताकि हर किसी को इसका पता चल सके।



योगी सरकार पहली बार 58,159 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की संविदा पर नियुक्ति करने जा रही है। 25 जुलाई को इसका ऐलान किया गया और 30 जुलाई से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि जिस गांव में ग्राम प्रधान जिस जाति का है, उसी जाति का पंचायत सहायक भी होगा, बशर्ते वह ग्राम प्रधान का परिजन व रिश्तेदार न हो। दो से 17 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों, संबंधित विकासखंड मुख्यालय व जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां आवेदन लिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news