फर्रुखाबाद : 69 हजार शिक्षक भर्ती के सात नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं। बीएसए का कहना है कि इन शिक्षकों के आनलाइन
सत्यापन में त्रुटियां मिली थीं। इन शिक्षकों को नोटिस भेजकर शैक्षिक अभिलेखों में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती के पहले व दूसरे चरण में जिले को करीब 998 नवनियुक्त शिक्षक मिले थे। करीब तीन माह पहले शैक्षिक अभिलेखों के आनलाइन सत्यापन के दौरान राजेपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर की सहायक अध्यापिका उर्वशी दुबे, प्राथमिक विद्यालयरामप्रसाद नगला के सहायक अध्यापक हरिओम सिंह के आनलाइन हाईस्कूल के प्राप्तांक, मोहम्मदाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तिपेड़ा की सहायक अध्यापिका वंदना कुमारी के आनलाइन इंटरमीडिएट के प्राप्तांक बीएसए बोलें, गड़बड़ी में सुधार के बाद ही वेतन किया जाएगा जारी भरखा की शिक्षिका अधिश्री शुक्ला के बीएड के प्रमाण पत्र में खामी मिली। इसके साथ ही शमसाबाद |ब्लाक के संविलियन विद्यालय जैतपुर के शिक्षक मयंकमणि त्रिपाठी व इसी ब्लाक के शिक्षक गौरव सुकेजा के अलावा एक अन्य शिक्षक के आनलाइन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों में भिन्नता पाई गई थी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि इन शिक्षकों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वह लोग संबंधित बोर्ड व .यूनीवर्सिटी से आनलाइन अंकों में सुधार करवाएं। सुधार होने के बाद ही इन शिक्षकों को बेतन जारी किया जाएगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें