Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पदोन्नति पाने वाले 142 मा० शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिली तैनाती

 लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा विभाग में लंबे समय बाद बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर तैनाती की गई है। शासन ने 142 अधिकारियों का पदस्थापन आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। इनमें सबसे अधिक नियुक्तियां राजकीय माध्यमिक कालेजों के प्रधानाचार्य पद पर हुई हैं। कुछ को यूपी बोर्ड में उपसचिव व सह जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में भी तैनात किया गया है।

प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज के पद पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने उप्र राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018 में कराई थी। इसमें अनुभव प्रमाणपत्र मांगे जाने पर कुछ चयनितों की ओर से प्रमाणपत्र न दिए जाने पर चयन निरस्त किया गया। आयोग ने 25 मई को 58 चयनितों के नियुक्ति की संस्तुति की। माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने जारी आदेश में शालिनी यादव, देवव्रत सिंह व पप्पू सरोज को उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, पूनम शाही को सह विद्यालय निरीक्षक लखनऊ, बाबू लाल मौर्य व धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रयागराज में सह विद्यालय निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा सभी को राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य बनाया गया है।

उप्र शैक्षिक सेवा समूह ख पर पदोन्नति के लिए उप्र लोकसेवा आयोग प्रयागराज ने 17 जनवरी, 2018 को विभागीय चयन समिति की बैठक बुलाई थी। अधिकारियों को 23 जून को पदोन्नति दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news