Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

राज्य सरकार यूपी होमगार्ड में 20 % पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी

लखनऊ,। राज्य सरकार यूपी होमगार्ड में रिक्त पड़े 20 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती करने जा रही है। अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी प्रदेश में लगभग 90 हजार होमगार्ड काम कर रहे हैं।


आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड विभाग में होने वाली इन भर्तियों से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आएगी। सरकार ने अगले चार वर्षों में होमगार्ड के रिक्त पड़े सभी पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने जा रही योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए अवसर तलाश रही है। सभी सरकारी महकमों में रिक्त पदों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news