लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों के जिले के अंदर पारस्परिक तबादले के आवेदन 12 जुलाई तक होंगे। शिक्षकों की समस्या को देखते हुए मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबरों को अपडेट करने के लिए बीएसए को अधिकृत किया गया है।
- शिक्षक तबादले का इंतजार करते रहे, बढ़ गई आवेदन तिथि
- शिक्षक तबादलों को 12 तक करें आवेदन
- खाली पदों पर जल्द भर्ती के लिए शासन में नया अनुभाग
- पारस्परिक स्थानांतरण जिले के अंदर और बाहर दोनों के तीन चरण हैं
- 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकाओं के शेष मातृत्व अवकाश प्रदान किए जाने के संबंध में महानिदेशक को ज्ञापन
- प्राथमिक शिक्षकों को 2.25 लाख टेबलेट दिए जाएंगे….अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार
- नए सत्र से पहले शिक्षकों की भर्ती करने का निर्देश
- अंर्तजनपदीय तबादले पर रोक लगने से शिक्षकों की उम्मीदों पर फिरा पानी
- इनकम टैक्स : 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षक साथियों के लिए विशेष
- कूटरचित दस्तावेज के सहारे 39 शिक्षकों ने करा लिया तबादला, शासन के निर्देश पर होगी कार्रवाई
- अंतर्जनपदीय तबादले: स्थानांतरण के नाम पर शिक्षकों से की वसूली
तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद संबंधित शिक्षक के मोबाइल पर ओटीपी आता है। ओटीपी भरने के बाद ही आगे की कार्यवाही पूरी होती है। कई शिक्षकों के पहले के दर्ज नंबर बंद हो गए हैं या बदल गए हैं। इसकी वजह से उनके आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने परिषद से मोबाइल नंबर में संशोधन करने की मांग की थी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि शिक्षक ई-मेल से या खुद उपस्थित होकर बीएसए को नंबर बदलने के लिए प्रत्यावेदन देंगे।
बीएसए इसका परीक्षण कर मोबाइल नंबर बदलेंगे। किसी अन्य माध्यम से दिए गए प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। बीएसए की ओर से बदले गए नंबर के माध्यम से लॉगिन कर शिक्षक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। ब्यूरो
बीएसए इसका परीक्षण कर मोबाइल नंबर बदलेंगे। किसी अन्य माध्यम से दिए गए प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। बीएसए की ओर से बदले गए नंबर के माध्यम से लॉगिन कर शिक्षक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। ब्यूरो

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق