Important Posts

69000 भर्ती के बीएड डिग्री धारकों को कराएं ब्रिज कोर्स

 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को पत्र भेजकर 31 दिसंबर से पहले बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने कहा है कि 31 तक पदोन्नति न होने पर शिक्षकों का नुकसान होगा।




वहीं 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित बीएड शिक्षकों को जल्द ब्रिज कोर्स कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इनको दो साल में कोर्स कराना था लेकिन कई साल बीतने के बाद भी यह इसे नहीं पूरा कर सके।

UPTET news

Advertisement