सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा कि आपराधिक मामलों में महज आरोपी होने के आधार पर किसी के घर को बुलडोजर से नहीं गिराया जा सकता है। यदि सरकार उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर किसी का घर गिराती है तो उसे सत्ता और शक्ति का दुरुपयोग माना जाएगा।
- UP TET EXAM 2024 : यूपी टीईटी के लिए नया आयोग भी हुआ विफल, अब कैसे होगा नोटिफिकेशन जारी?
- तैयार हो जाइए! उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को मिलने वाला है इनाम, प्रत्येक जिले से दो-दो अध्यापकों के मांगे गए नाम
- थप्पड़बाज टीचर का जुल्म तो देखिए… 4 साल के मासूम पर शिक्षिका ने जमकर बरसाए थप्पड़, CCTV फुटेज का नजारा देख सब रह गए सन्न
- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना
- UP TET EXAM 2024 : यूपी टीईटी के लिए आयोग के ऊपर बैठी कमेटी, बर्खास्त किया जाएगा नया आयोग!
- शिक्षिका को स्कूल में पढ़ाना ही होगा, प्राथमिक विद्यालय की इकलौती शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया होगी रद्द
- ज्ञापन : बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत भारांक रहित शिक्षकों के अंतर्जपदीय स्थानांतरण हेतु नीति में परिवर्तन का अनुरोध विषयक

पिछले कुछ समय से बुलडोजर से न्याय देने के चलन पर रोक लगाते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि कार्यपालिका न तो अपने आप जज बन सकती है और न ही किसी आरोपी को दोषी घोषित कर उसका घर गिरा सकती है। जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने यह फैसला दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कारण बताओ नोटिस जारी किए बगैर किसी भी संपत्ति को ध्वस्त नहीं किया जाए। प्रभावित पक्षों को जवाब देने के लिए कम से कम 15 दिन का समय देना होगा।
कोर्ट ने 95 पन्नों के फैसले में कहा कि यदि सरकार इस तरह की मनमानी कार्रवाई करती है तो वह कानून को ताक पर रखकर काम करने की दोषी होगी। ऐसे में अदालत को इस तरह के कृत्य से सख्ती से निपटना होगा। यदि कार्यपालिका किसी का घर महज इस आधार पर तोड़ती है कि उस पर अपराध में शामिल होने का आरोप है, तो यह कानून के शासन के सिद्धांतों के खिलाफ है।
अधिकारियों पर मुकदमा फैसले के अनुसार यदि कोई अधिकारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी करके, कानून का पालन न कर किसी संपत्ति को गिराता है तो इसके लिए वह निजी तौर पर जिम्मेदार होगा। पीठ ने कहा है कि अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। किसी भी निर्देश का उल्लंघन करने पर न सिर्फ उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा होगा, बल्कि कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही भी शुरू की जाएगी।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق