Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के चयनितों से दोबारा भरवाए जाएंगे विकल्प

 प्रयागराज। राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता के पदों पर चयनित | अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए दोबारा विकल्प भरने होंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर नियुक्ति की मांग करने पहुंचे अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी गई। निदेशक ने आश्वस्त किया कि अप्रैल-2025 में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के 520 चयनित अभ्यर्थी डेढ़ साल से अधिक समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इनमें प्रवक्ता पद के 41 और एलटी ग्रेड के 479 चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एलटी ग्रेड चयनितों का अभिलेख वर्ष 2023 में 17 से 24 जुलाई तक और प्रवक्ता के चयनितों का अभिलेख सत्यापन अगस्त में हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news