Important Posts

अब बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन पांच मई तक, परीक्षा एक जून को

 झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन और परीक्षा तिथि में बृहस्पतिवार की शाम बदलाव कर दिया है। अब प्रवेश परीक्षा एक जून को होगी और 16 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।





 बुंदेलखंड विवि (बीयू) के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन भरने की अंतिम तिथि एक अप्रैल थी और 25 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित थी। नई व्यवस्था के तहत अब 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। एक से पांच मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन भरे जा सकेंगे।

UPTET news

Advertisement