इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सरप्लस के आधार पर स्थानांतरित शिक्षकों, संबंधित विद्यालयों व छात्र संख्या का विवरण मांगा है। शिक्षा निदेशालय उन जनपदों से विद्यालय का नाम, सरप्लस शिक्षक का नाम व विषय, विद्यालय में छात्र संख्या का विवरण जुटा रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय व अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्र ने आरोप लगाया है कि कुछ जिलों में गड़बड़ी मिलने पर स्थानांतरण निरस्त किए जा सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Social Media Link
Important Posts
Advertisement
सरप्लस स्थानांतरित शिक्षकों के तबादलों का सच परखेंगे निदेशक
प्रयागराज : राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सरप्लस दर्शाकर जरूरत वाले विद्यालय में स्थानांतरित किए गए 271 शिक्षकों (सहायक अध्यापक/प्रवक्ता) में से कुछ ने आपत्ति जताई है। राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि कई शिक्षकों को मनमाने ढंग से सरप्लस दिखाकर स्थानांतरण किया गया है।
