Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

निरस्त होगा प्रधानाचार्य का जून 2014 में हुआ साक्षात्कार

इलाहाबाद (ब्‍यूरो)। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जून 2014 में हुआ साक्षात्कार निरस्त होगा। शासन ने चयन बोर्ड के तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आशाराम की ओर से मनमाने तरीके से कराए गए साक्षात्कार को जून में स्थगित करने के साथ निरस्त करने की सिफारिश की गई थी।

शासन की ओर से साक्षात्कार निरस्त करने की सिफारिश के बाद भी चयन बोर्ड के तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष ने बात नहीं मानी। इसके बाद से साक्षात्कार की वैधानिकता को लेकर गतिरोध बना हुआ था।
चयन बोर्ड की ओर से दो जून से 24 जून के बीच आजमगढ़, मिर्जापुर, आगरा व कानपुर मंडल के माध्यमिक विद्यालयों के लिए संस्था प्रमुखों का चुनाव करवाया गया था। चयन बोर्ड के तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष की ओर से साक्षात्कार की सूची तैयार करने में हेरफेर करने तथा साक्षात्कार तिथि से 21 दिन पहले इंटरव्यू लेटर जारी नहीं करने का चयन बोर्ड की तत्कालीन सचिव नीना श्रीवास्तव ने विरोध कर दिया था।
चयन बोर्ड की ओर से साक्षात्कार के संबंध में निर्णय नहीं लिए जाने के बाद प्रमुख सचिव माध्यमिक की ओर से साक्षात्कार की तिथि तय करने के लिए 10 फरवरी को बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव माध्यमिक ने कहा कि नीना श्रीवास्तव के साक्षात्कार निरस्त करने की सिफारिश पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है।
बैठक में शामिल चयन बोर्ड के सदस्य ललित कुमार श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि की कि शासन ने अध्यक्ष से साक्षात्कार निरस्त करने के आदेश पर अमल करने को कहा है।
शासन के साथ चयन बोर्ड के सदस्य एवं सचिव की बैठक में हुआ फैसला



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news