Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बलरामपुर 26 प्रशिक्षु शिक्षकों ने लिया नियुक्ति पत्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बलरामपुर। बीएसए दफ्तर परिसर में तीसरे दिन बुधवार को 26 प्रशिक्षु शिक्षकाें ने नियुक्ति पत्र लिया है। खंड शिक्षाधिकारियों व जिला समन्वयकों ने पांच काउंटराें पर नियुक्ति पत्र बांटा है। बीएसए जय सिंह ने बताया कि बुधवार को तीसरे दिन नियुक्ति वितरण के लिए कुल 26 प्रशिक्षु शिक्षक बीएसए दफ्तर के परिसर में बने काउंटर पर उपस्थित हुए।
प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ चक्रों में काउंसलिंग के दौरान तीसरे चरण में 584 प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना है। बीएसए दफ्तर के परिसर में तीसरे दिन पांच काउंटरों पर 26 प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्र बांटे गए। नियुक्ति पत्र लेने वाले सभी प्रशिक्षु शिक्षकाें को बीएसए ने तत्काल जॉइन करने का निर्देश दिया है।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news