Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तीसरी काउंसिलिंग में मिले 27 ओर शिक्षक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

तीसरी काउंसिलिंग में मिले 27 ओर शिक्षक
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशिक्षु शिक्षकों की तीसरी काउंसिलिंग कराई गई। तीसरी काउंसिलिंग में जिले को कुल 27 नए शिक्षक मिले। काउंसिलिंग के बाद महिलाओं को बीएसए ने नियुक्ति पत्र दिए।
मालूम हो कि पहली काउंसिलिंग में कुल 687 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से कुल 487 अभ्यर्थी पहुंचे थे। दूसरी काउंसिलिंग में 251 के सापेक्ष 82 अभ्यर्थी आए। वहीं पुलिस लाइन स्थिति बीआरसी केंद्र पर हुई तीसरी काउंसिलिंग में 164 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से कुल 27 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में पहुंचे। बेसिक शिक्षाधिकारी ने 16 महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर समय से ज्वाइन करने की बात कही। बीएसए ने बताया कि पुरुषों को शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। तीन काउंसिलिंग होने के बाद जिले को कुल 591 नए शिक्षक मिल सके।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news