Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

48 शिक्षामित्रों के दस्तावेज संदिग्ध, नोटिस जारी

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : सहायक अध्यापक बनने वाले 48 शिक्षामित्रों के दस्तावेज संदिग्ध पाये गये हैं। इनका सत्यापन नहीं हो पाया। विभाग ने इन सभी को नोटिस भेजकर पंद्रह दिन के अंदर जवाब मांगा है। इन मामलों सभी के अंकों में हेरफेर की आशंका जताई गयी है।
शिक्षामित्रों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सहायक अध्यापक बनने के बाद सत्यापन कराया जा रहा है।
हाईस्कूल, इंटर और स्नातक के शैक्षिक प्रमाणपत्रों को बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय भेजकर सत्यापन कराया जा रहा है। पहली समायोजन प्रक्रिया में 945 शिक्षामित्रों को लाभान्वित किया गया था जिनके प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए भेजा गया था। इनमें से 48 शिक्षामित्रों के प्रमाणपत्रों को संदिग्ध पाया गया था। इनके कागजात लौटने पर सभी को नोटिस जारी कर दी गई है। एक
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए नोटिस भेजकर सभी को सही प्रमाणपत्रों के साथ आने को कहा गया है। समूची कार्यवाही के बाद अगर प्रमाणपत्र सत्यापित नहीं हो सके तो जिनके प्रमाणपत्र सत्यापित नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news