Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

टीईटी अभ्यर्थियों ने डीएम को दिया ज्ञापन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 12/02/2015

लखीमपुर खीरी। टीईटी समायोजन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।टीईटी समायोजन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर बतायाहै कि प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती चयन में फर्जीवाड़ा हो रहा है।
सर्वोच्च न्यायालय ने सामान्य श्रेणी के 105 और अरक्षित श्रेणी के 97 प्राप्तांक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया है। टीईटी संघर्ष मोर्चा के अभ्यर्थियों ने पांच रोल नंबर भी डीएम को लिखकर दिए हैं इनकी पुन: जांच कराने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्षसंजीत वर्मा, अश्वनी कनौजिया, सचिन श्रीवास्तव, पंकज कुमार, संदीप वर्मा, लक्ष्मीकांत, आशीष मिश्रा, अमित मिश्रा, इजराइल, अखिलेश शर्मा, मोहित शुक्ला, मनोज द्विवेदी, रवि और रोहित मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news