Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मार्च में होंगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं इस बार मार्च में कराई जाएंगी और परीक्षाफल 28 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। गृह परीक्षाएं होंगी और तय कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि इस बार एक अप्रैल से शिक्षण सत्र शुरू होना है, इसलिए परीक्षा मार्च में ही कराई जा रही है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद परिषदीय स्कूलों में परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन की व्यवस्था है। इसमें किसी छात्र को फेल नहीं किया जाता है। मूल्यांकन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का स्तर जानने के लिए किया जाता है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि परीक्षा की समयसारिणी सोमवार से स्कूलों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
कक्षा एक से पांच व छह से आठ तक के प्रश्नपत्र 28 फरवरी तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण से भेजे गए मॉडल के आधार पर तैयार कराए जाएंगे। क्रियात्मक मूल्यांकन 3 से 5 मार्च तक होगा। वार्षिक गृह परीक्षाएं व मूल्यांकन 11 से 25 तक होगा तथा 28 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर बीएसए परीक्षा तिथि तय करेगा। इसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news