Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

स्नातक में पचास फीसदी अंक जरूरी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

इलाहाबाद(ब्यूरो)। प्रदेश में जारी 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती के मामले में हाईकोर्ट ने कहा है कि सहायक अध्यापक बनने के लिए एनसीटीई द्वारा निर्धारित स्नातक में 45 और 50 प्रतिशत अंक की अर्हता उचित है। एनसीटीई एक विशेषज्ञ संस्था है, जिसे अर्हता निर्धारण के लिए ही अधिकृत किया गया है इसलिए अदालत इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी।
नीरज कुमार राय और कई अन्य ने याचिका दाखिल कर एनसीटीई द्वारा जारी 19 जुलाई 2011 की अधिसूचना की वैधता को चुनौती दी थी। कहा गया कि बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली के अनुसार सहायक अध्यापक होने के लिए मात्र स्नातक ही अर्हता है। बाद में एनसीटीई ने अधिसूचना जारी कर 2009 से पूर्व के सामान्य वर्ग के स्नातकों के लिए 45 और अनुसूचित जाति-जनजाति का 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य कर दिया। 2009 के बाद स्नातक करने वालों के लिए सामान्य वर्ग में 50 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य कर दिया गया।

एनसीटीई के अधिवक्ता रिजवान अली अख्तर ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनसीटीई का गठन विशेषज्ञ संस्था के तौर पर किया है। इसे सहायक अध्यापकों की अर्हता तय करने की वैधानिकता प्राप्त है।
72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती का मामला
•हाईकोर्ट ने एनसीटीई की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कीं


 http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news