Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

कोर्ट के आदेश का पालन करे सरकार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

गाजीपुर टीईटी मेरिट अध्यापक संघ की एक बैठक रविवार को लंका मैदान में हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार टीइटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश सरकार द्वारा न करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोर्ट ने अनारक्षित वर्ग के 105 एवं आरक्षित वर्ग के 97 तक टीईटी अंक वाले सभी अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया है, लेकिन सरकार इसका पालन नहीं कर रही है।

प्रथम एवं द्वितीय चरण में नियुक्ति के दौरान टीईटी मेरिट का मिलान नहीं किया गया, इससे काफी संख्या में फर्जी टीइटी वाले अध्यापक बन गए हैं। वहीं जो पात्र हैं वह वंचित हो गए। चेतावनी दी की अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करती है तो अभ्यर्थी आंदोलन शुरू करेंगे। इसमें अनिल यादव, रमायन यादव, चंचलेश यादव, श्रवण यादव, परवेज, सदरे आलम एवं अजय गिरि आदि मौजूद थे।
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news