Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नियुक्ति को लेकर डीएम से मिले बीटीसी अभ्यर्थी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

नियुक्ति को लेकर डीएम से मिले बीटीसी अभ्यर्थी

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : नियुक्ति की मांग को लेकर बीटीसी अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे वर्ष 2004 बैच के बीटीसी अभ्यर्थियों ने बताया कि उनका प्रशिक्षण वर्ष 2011 में संपन्न कराया गया था। इसमें एक बैच के अभ्यर्थियों की नियुक्ति बिना टीईटी परीक्षा पास किए हो गई।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके परीक्षा परिणाम में देर होने की वजह से शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई थी।

परेशान अभ्यर्थियों ने बताया कि वे लंबे समय से विभागों के चक्कर काट रहे थे लेकिन कोई न्याय नहीं मिला। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब न्यायालय द्वारा भी उनके पक्ष में ही अपना निर्णय सुनाया गया है। अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। डीएम से मिलने वालों में सीमा वर्मा, अंजली चौहान, निशांका जैन, बबली, नेम सिंह, अशोक कुमार, सर्वेश कुमार, हरिविलास, रामकुमार पांडेय, नीलेश शामिल रहे।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news