Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मॉडल स्कूलों में छात्र संख्या पर खरीदे जाएंगे फर्नीचर

लखनऊ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र के लिए फर्नीचर खरीदने का शासनादेश प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने सोमवार को जारी कर दिया। प्रत्येक स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर फर्नीचर खरीदे जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिलेवार कमेटियां बनाई जाएंगी।

प्रदेश में इस अभियान के तहत 2010-11 में 148 तथा 2012-13 में 45 मॉडल स्कूल केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए हैं। प्रमुख सचिव ने कहा है कि 2010-11 में 147 तथा 2012-13 में 44 मॉडल स्कूलों के लिए फर्नीचर खरीदे जाएंगे। पहले साल कक्षा 6 से 9 और इसके बाद 6 से 10 तक की कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद इंटर तक की पढ़ाई होगी। कक्षा 6 से 8 तक प्रत्येक सेक्शन में 35 छात्र होंगे। इससे आगे की कक्षाओं में अधिकतम 40 छात्र होंगे।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news