Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

कई प्रमाण पत्र ऐसे पाए गए हैं जिनके डाटा नाट फाउंड पाए गए

शाहजहांपुर। टीईटी प्रमाण पत्रों में हेरफेर करके प्रशिक्षु शिक्षकों की नौकरी पाने वालों के खिलाफ बीएसए के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। विभाग ने इस जांच को गोपनीय रखा है। इसमें जांच में कौन अधिकारी लगे हैं। इसे भी गोपनीय रखा गया है। इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए टीईटी 2011 के रिजल्ट से नियुक्ति पत्र पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों के टीईटी अंकपत्रों को मैच किया जा रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में भी टीईटी के संदिग्ध प्रमाणपत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। डायट में ऐसे तमाम प्रमाण पत्र पाए गए हैं, जिनका डेटा नाट फाउंड लिखकर आ रहा है। उनकी गहनता से जांच करने पर पता चला कि कई प्रमाण पत्रों में टीईटी के रोल नंबर, नाम और पिता के नाम में गलतियां हुईं हैं, लेकिन इन लोगों की कंट्रोल आईडी और कंप्यूटर आईडी सही हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची बनाकर उन गलतियों को सही कराने का काम किया जा रहा है

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news