Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मुरादाबाद में 199 सीटों पर टीईटी की पांचवीं काउंसिलिंग शुरू : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

जिले में 199 सीटों पर टीईटी की पांचवीं काउंसिलिंग शुरू
मुरादाबाद 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की पांचवीं काउंसिलिंग के साथ ही नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। जनपद में बची हुई 199 सीटों पर पांचवीं काउंसिलिंग की जा रही है। जनपद में 900 सीटों के लिए काउंसिलिंग की जानी थी। चौथी काउंसिलिंग कराने के बाद 630 सीटों पर नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए। अब जिले में 270 सीटें रिक्त हैं।

डायट की ओर से 199 पदों के लिए सूची जारी की गई है। शनिवार को पांचवीं काउंसिलिंग के लिए बीएसए कार्यालय में तीन कैंडिडेट पहुंचे। प्रमाण पत्र वेरीफिकेशन के साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें से दो अभ्यर्थी पुरुष वर्ग में जबकि एक अभ्यर्थी महिला वर्ग में थीं। काउंसिलिंग प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक जारी रहेगी। बीएसए मुन्ने अली ने बताया कि डायट की ओर से 199 पदों के लिए सूची जारी की गई है। सोलह अप्रैल तक नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

हेल्थ फैशन खाना खज़ाना सरकारी नौकरी ब्यूटी टिप्स रिलेशनशिप सक्सेस मंत्र लाइफस्टाइल चटर-पटर फोटो धमाल

UPTET news