Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

स्कूलों का समय बदलने की तैयारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की तैयारी
लखनऊ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों का समय एक बार फिर से बदलने की तैयारी कर रहा है। परिषदीय स्कूलों का समय पहले मौसम के आधार पर रखा जाता था। जाड़े में नौ बजे के बाद और गर्मी में प्रात: सात बजे स्कूल खुलते थे, लेकिन 1 अप्रैल से सत्र निर्धारित करने के साथ सभी मौसम में 9 से 3 बजे तक स्कूल कर दिया गया। इसको लेकर शिक्षक संघों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है।
उनका कहना है कि परिषदीय स्कूलों में जरूरी संसाधन हैं नहीं। बिजली भी सभी स्कूलों में नहीं है, ऐसे में गर्मी में 12 बजे के बाद बच्चों के सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसीलिए बेसिक विभाग समय बदलने पर विचार कर रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ही करेंगे।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news