Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

लखीमपुर खीरी updates : टीईटी समायोजन संघर्ष मोर्चा ने की रिक्त पदों पर भर्ती की मांग

रिक्त पदों पर भर्ती की मांग
लखीमपुर खीरी। टीईटी समायोजन संघर्ष मोर्चा की बैठक विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता संजीत वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मेरठ के हिमांशु राना ने अपने अधिवक्ता अमित पवन के माध्यम से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा का मूल अधिकार का हवाला देकर उपलब्ध आर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों में से ही सभी रिक्त पदों को भरने की याचना उच्चतम न्यायालय से की है।
प्रदेश में रिक्त पड़े पदों को ध्यान में रखकर उच्चतम न्यायालय ने 25 फरवरी को अपने आदेश में राज्य सरकार से प्रदेश में रिक्त पदों का ब्योरा भी तलब किया है। इसकी अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि मोर्चे की अगली बैठक पांच अप्रैल को होगी।
बैठक में रामेंद्र मिश्र, मनोज द्विवेदी, प्यारे लाल, अश्विनी पांडे, संजय कुमार चौरसिया, अनामिका मिश्रा, रमेश वर्मा, राम सेवक, विजय कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता, संदीप भारती उत्तम तिवारी, कमल किशोर शुक्ला, अंकुर तिवारी, संदीप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
टीईटी समायोजन संघर्ष मोर्चा की बैठक




सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news