Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद धरना स्थगित : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद धरना स्थगित
इलाहाबाद। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रमुख सचिव माध्यमिक जितेन्द्र कुमार से वार्ता और कार्यवृत्त जारी हो जाने के बाद 27 अप्रैल से शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश पर चल रहा अपना धरना स्थगित कर दिया है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को प्रमुख सचिव माध्यमिक जितेन्द्र कुमार, निदेशक माध्यमिक अवधनरेश शर्मा तथा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की।
बातचीत के दौरान शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करने के साथ उनके समाधान के लिए कार्यवृत्त जारी कर दिया। लखनऊ में प्रमुख सचिव माध्यमिक की अध्यक्षता में होने वाली एपीसी की बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना एवं महामंत्री रविभूषण को आमंत्रित किया गया है। शिक्षा निदेशालय में धरना राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने केसमर्थन में शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, रामसेवक त्रिपाठी, अनुज पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शिक्षा निदेशालय पर चल रहा था धरना



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news