Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बलरामपुर फर्जी अभिलेख लगाने वालों पर गिरेगी गाज : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

फर्जी अभिलेख लगाने वालों पर गिरेगी गाज
पांचवें दिन 12 प्रशिक्षु शिक्षकों को दिया गया जॉइनिंग लेटर
बलरामपुर (ब्यूरो)। फर्जी अभिलेख लगाकर जॉइनिंग लेटर लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गहन जांच पड़ताल के बाद ही प्रशिक्षु शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर दिए जाएं। जॉइनिंग लेटर लेने वाले सभी प्रशिक्षु शिक्षक तत्काल स्कूलों में जॉइन कर लें अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह बातें बीएसए जय सिंह ने बुधवार को दफ्तर में प्रशिक्षु शिक्षकों को वितरित किए जा रहे जॉइनिंग लेटर की जांच-पड़ताल करते हुए कही। गत दो से सात मई के मध्य कार्य दिवस में प्रशिक्षु शिक्षकों को वर्ग वार काउंटरों से जॉइनिंग लेटर बांटा जा रहा है। लेटर वितरित करने के पाचवें दिन बुधवार को 12 प्रशिक्षु शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर बांटा गया है। अभी तक कुल 40 प्रशिक्षु शिक्षकों ने जॉइनिंग लेटर लेकर संबंधित स्कूलों में जॉइन कर लिया है। उन्होने कहाकि 7वीं चयन सूची के अंतर्गत 159 प्रशिक्षु शिक्षकाें को जॉइनिंग लेटर बांटा जाएगा। कहा, फर्जी व कूट रचित अभिलेख दिखाकर जॉइनिंग लेटर लेने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। अरुण कुमार मिश्र, भोलानाथ, विवेक कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह व संजय श्रीवास्तव आदि ने प्रशिक्षु शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करके जॉइनिंग लेटर बांटा।
पांचवें दिन 12 प्रशिक्षु शिक्षकों को दिया गया जॉइनिंग लेटर

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news