Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सरकारी स्कूलों में बनेंगे आधार कार्ड : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिविर लगाकर सरकारी स्कूलों में बनेंगे आधार कार्ड
संभल। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छह से 14 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड विद्यालय में ही कैंप लगाकर बनाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को स्कूलों में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।

अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं है। विभागीय अधिकारियों के आदेशों पर स्कूलों में कैंप लगाकर उनके आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। जिसके लिए निदेशक (बेसिक शिक्षा) दिनेश बाबू शर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को फरमान भी जारी कर दिया है। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाया जाए। जिला स्तर पर बेसिक शिक्षाधिकारी व ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। आधार कार्ड बनवाने के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 का समय दिया गया है। उधर खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि जिला स्तर से आदेश मिलने के बाद आधार कार्ड बनवाए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news