Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

महंगा होगा चयन बोर्ड में आवेदन करना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रधानाचार्य पद के लिए चार गुना और टीजीटी एवं पीजीटी आवेदन शुल्क में दो गुना वृद्धि की तैयारी
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में आवेदन करना महंगा होगा। बोर्ड ने प्रधानाचार्य पद के लिए चार गुना और टीजीटी एवं पीजीटी आवेदन शुल्क में दो गुना से ज्यादा वृद्धि की कवायद शुरू कर दी हैं। इसके लिए बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है।

बोर्ड द्वारा प्रस्तावित वृद्धि में प्रधानाचार्य पद का आवेदन शुल्क मौजूदा 600 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और परास्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (टीजीटी) का 430 रुपये से बढ़ाकर 780 करने की तैयारी है। इसी तरह एससीएसटी का आवेदन शुल्क 230 से बढ़ाकर 530 रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। महत्वपूर्ण यह है कि बोर्ड ने सभी पदों के लिए नि:शक्तों को नि:शुल्क आवेदन सुविधा मुहैया कराने का प्रस्ताव तैयार किया है।

गौरतलब है कि गत वर्ष बोर्ड के प्रस्ताव पर कैबिनेट से ऑनलाइन आवेदन मंगाने की मंजूरी मिल गई है। नियमावली में संशोधन करते हुए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को यह अधिकार दे दिया गया है। अब तक सिर्फ ऑफलाइन आवेदन ही मांगे जाते हैं। हालांकि बोर्ड पहले भी ऑनलाइन आवेदन का प्रयोग कर चुका है लेकिन उसमें असफलता मिली थी। इससे पहले बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2011 की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। लेकिन बाद आवेदन करने वाले छात्रों की जो सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी की, उसमें ढेरों गड़बड़ियां सामने आई थीं। लाखों अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। चयन बोर्ड की वेबसाइट पर किसी छात्र का नाम गायब हो गया था तो किसी छात्र की फोटो की जगह दूसरे छात्र की फोटो लग गई थी। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन की गड़बड़ी को दूर करने केलिए छात्र-छात्रओं को बोर्ड कार्यालय में घंटों पापड़ बेलना पड़ा था। यही नहीं, हजारों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो गए थे।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news