Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ई-पेंशन सिस्टम 1 जुलाई से : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

1 जुलाई से लागू होगा ई-पेंशन सिस्टम
जागरण संवाददाता, एटा, कासगंज: ई-पेंशन सिस्टम 1 जुलाई से जनपद में लागू हो जाएगा। जिसके लिए आहरण वितरण अधिकारियों के हस्ताक्षर डिजिटल होने हैं और पटल प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिलाधिकारी जे.पी. त्रिवेदी ने बुधवार को आहरण वितरण अधिकारियों की बैठक बुलाई है।


जिलाधिकारी जे.पी. त्रिवेदी ने बताया, 30 जून तक वर्तमान व्यवस्था के तहत पेंशन भुगतान हो सकेगा। 1 जुलाई से भुगतान के लिए ई-पेंशन सिस्टम व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर तैयार किए जाएंगे, प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया है, 17 जून को शाम 3 बजे, कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है, जिसमें अपर निदेशक कोषागार, पेंशन और वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा ई-पेंशन सिस्टम से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश देते हुए जानकारी दी, कोषागार द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर बनवाने के लिए प्रपत्र समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों की पेंशन का भुगतान ई-पेंशन सिस्टम द्वारा ही किया जाएगा।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news