Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रशिक्षुओं में आक्रोश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

सिद्धार्थनगर : छह माह से प्रशिक्षण ले रहे बीटीसी प्रशिक्षुओं को मानदेय के रुप में एक भी पैसा भुगतान नहीं हुआ है। विभाग की इस शिथिलता पर उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। इस संबंध में शनिवार को बांसी बीआरसी पर प्रशिक्षुओं की एक बैठक भी हुई जिसमें मानदेय भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

प्रशिक्षु प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठकमें प्रशिक्षुओं ने कहा कि पांच माह से हम लोग अपने घरों से दूर प्रशिक्षण कार्य में लगे हुए है। मानदेय भुगतान न होने की दशा में हमारे सामने भुखमरी का संकट भी उत्पन्न हो गया है। लोगों ने कहा कि शासन द्वारा मानदेय का धन जिला बेसिक कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया पर विभाग की शिथिलता से उसे हम लोगों को मुहैया नहीं करवाया जा रहा। संघ ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सभी प्रशिक्षुओं ने निर्णय लिया कि आगामी 9 जून को बीएसए कार्यालय पर बैठक कर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे।
बैठक में आनंद श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, अंजनी झा, नीलेश, मृत्युंजय, अमलेंदु शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडेय, हरि प्रसाद, राहुल कुमार, च्योत्सना तिवारी, सलोनी शर्मा सहित कई प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
.........
महिला प्रशिक्षु की हालत बिगड़ी
ब्लाक संसाधन केन्द्र पर चले रहे प्रशिक्षण के दौरान एक महिला प्रशिक्षु की हालत बिगड़ गई। कई उल्टी होने व पेट दर्द से वह प्रशिक्षण के दौरान ही गश खाकर गिर गई। साथियों ने उसे उठाया और लाद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहां दो घंटे उपचार के बाद वह कुछ ठीक हुई। चिकित्सकों के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news