Breaking Posts

Top Post Ad

बसपा की सरकार बनी तो भर्ती की होगी जांच : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

आजमगढ़ : चार जिले और वहां के यादवों के विकास तक ही सपा सरकार सिमटकर रह गई है। हाल में सिपाही भर्ती प्रक्रिया इसका सबसे जीता-जागता उदाहरण है। सूबे में बसपा की सरकार बनी तो इसकी जांच होगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें दंड भुगतना पड़ेगा।
यह बातें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने शुक्रवार को नगर से सटे शेखपुरा गांव में पार्टी के मंडल कोआíडनेटर श्यामसुंदर चौहान के आवास पर पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता में कही।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में केवल चार जिले एटा, मैनपुरी, इटावा व आजमगढ़ में 34 हजार यादवों की भर्ती की गई, जिसमें आजमगढ़ के 1500 लोग हैं। पिछड़ों की हितैषी होने का स्वांग रचाने वाली सपा बताए क्या अन्य 70 जिलों में यादव नौजवान पुलिस भर्ती में शामिल नहीं थे। आरोप लगाया कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि देने के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है, जबकि पार्टी मुखिया मायावती के आह्वान पर बसपा के सांसदों व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक महीने का वेतन किसानों को राहत के नाम पर दिया है। कहा कि प्रदेश की बागडोर चाढ़े चार मुख्य मंत्रियों के हाथ में है। इसमें चाचा-पिता और आजम खां शामिल हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल यह हो गया है कि एक बार पुन: जनता बसपा सरकार के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया, मुख्यमंत्री व संगठन के अन्य पदाधिकारी पहले अपने दामन में झांक कर देखें जिसकी मिसाल सिपाही भर्ती प्रक्रिया है।

लखनऊ में डा. कांशीराम पार्क बनवाए जाने की बात पर कहा कि पत्थर कहते-कहते सपा के लोगों की सोच पथरा गई है। बसपा सरकार में विकास के एक प्रतिशत धन से लखनऊ में पर्यटक स्थल बना है जो एक इतिहास है। बसपा बाबा साहब के साथ ही अन्य महापुरुषों का सम्मान करती है। लोकसभा चुनाव की बाबत उनका कहना रहा कि कांग्रेस व भाजपा मिलकर बसपा को हराने में लगी थी। इसके बाद भी 34 सीटों पर बसपा दूसरे नंबर पर रही। भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर उन्होंने माना कि मोदी का जादू चला। जनता की भावनाओं से खेला गया लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं हुए। भूमि अधिग्रहण बिल पर उन्होंने कहा कि यह कारेपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है क्योंकि भाजपा चुनाव में इन्हीं से पैसा लेती है। इस मौके पर मंडल कोआíडनेटर श्यामसुंदर चौहान, पूर्व मंडल कोआíडनेटर मिट्ठू राजभर सहित सहित तमाम लोग थे।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

Facebook