Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मिले शिक्षा मित्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

लखनऊ। शिक्षा मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मिला। शिक्षा मित्रों ने हाईकोर्ट से शिक्षक पद पर किया गया समायोजन रद्द करने और अभी तक वेतन व मानदेय न देने पर चर्चा की।

उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की प्रदेश महामंत्री दीपाली निगम, धर्मेंद्र यादव व संदीप दत्त ने मंत्री से कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। मंत्री को यह भी बताया गया कि कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए गए शिक्षा मित्रों के पद को रिक्त मानते हुए उस पर 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों व 15,000 बीटीसी शिक्षकों को तैनाती दे रहे हैं। शिक्षा मित्रों ने सुप्रीम कोर्ट में भी मजबूत पैरवी करने का अनुरोध किया। मंत्री ने कहा, राज्य सरकार उनके मामले को लेकर गंभीर है और ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news