Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया जल्द , जून के अन्तिम सप्ताह में ऑन लाइन आवेदन

झाँसी : बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया जल्द घोषित हो सकती है। इसके चलते जून के अन्तिम सप्ताह में ऑन लाइन आवेदन लिए जा सकते हैं। इसके लिए विभाग स्तर पर तैयारी शुरू करने के संकेत मिले हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में 3 वर्ष से स्थानान्तरण नीति शून्य घोषित होने के बाद इस बार अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण नीति घोषित करने को लेकर दबाव बना हुआ है। सत्ताधारी दल में भी शिक्षकों के ठहरे हुए स्थानान्तरण की प्रक्रिया खोलने के लिए कहा जा रहा है। इसको लेकर विभाग ने भी तैयारी शुरू कर ली है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि ऑन लाइन अन्तर जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया से ही स्थानान्तरण होंगे, जिसके लिए परिषद ने एनआइसी के जरिए अलग वेबसाइट बनाने की तैयारी कर ली है। पिछले बार की तरह इस बार भी सेलरी डाटा के आधार पर फॉर्म भरे जाएंगे, इसके लिए सभी बीएसए एवं लेखा व वित्त अधिकारी को सेलरी डाटा ऑन लाइन तैयार रखने को कहा गया है, ताकि आवेदन प्राप्त होने के बाद जल्द ही ऑन लाइन स्थानान्तरण किए जा सकें।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news