Breaking Posts

Top Post Ad

बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 🎯सभी प्रदेश पदाधिकारियों का ब्यौरा देखें

✍बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 🎯 सभी प्रदेश पदाधिकारियों का ब्यौरा देखें-


बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का हु
आ विस्तार
🎯प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिनु राजपूत द्वारा
देवी पाटन मण्डल महामन्त्री→राकेश कुमार तिवारी समेत अन्य मंडल पदाधिकारी को मनोनीत करने में अहम भूमिका निभाई है।
🎯संस्थापक व् प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उ0प्र0 की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार सन्गठन के संस्थापक व् प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश महामन्त्री पुष्पराज सिंह, प्रान्तीय प्रवक्ता एवम् मीडिया प्रभारी देश दीपक पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया।प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि हमारे संगठन ने कुछ ही माह के संघर्षों की बदौलत 20 हजार परिषदीय शिक्षकों को उनके घर पहुँचाने की बड़ी उपलब्धि दिलाते हुए अंतर्जनपदीय शिक्षकों का दिल जीता है।जो इतिहास के पन्नों में स्वच्छ अक्षरों में लिखा जा चुका है।अब तो सरकार  द्वारा जारी नई तबादला से अंतर्जनपदीय तबादला चाहने वाले शिक्षकों के चेहरों पर साफ़ चिन्ता की लकीरें झलक रहीं थीं।प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने सीधे वर्तमान सपा सरकार से टकराकर शासन व् प्रशासन की नींद उड़ा दी थी।महीने भर के भीतर ही 3 बार प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जिसके कारण तत्कालीन सपा सरकार को गुरूजनों के आगे आखिर झुकना पड़ा और अंतर्जनपदीय तबादले की दूसरी लिस्ट जारी करवा दिया था यहां महेन्द्र यादव बुझते हुए दीपक को जलाने का काम किया था। प्रदर्शन की बदौलत सन्गठन की उपलब्धि को देखते हुए शिक्षकों ने बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन उ0प्र0 की सदस्यता लेने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।संगठन के प्रदेश प्रवक्ता व् मीडिया प्रभारी देश दीपक पाण्डेय ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। प्रादेशिक कार्यकारिणी में सम्मिलित पदाधिकारियों का ब्यौरा निम्नवत है
➡संस्थापक व् प्रदेश अध्यक्ष→ महेन्द्र कुमार यादव
➡प्रान्तीय प्रवक्ता एवम् मीडिया प्रभारी→ देश दीपक पाण्डेय
➡प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ→ बीनू राजपूत
➡प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष→ विनोद मौर्या
➡प्रदेश महामन्त्री→ पुष्पराज सिंह
➡प्रान्तीय उपाध्यक्ष→ सतीश नागर
➡प्रदेश प्रवक्ता→ राहुल वर्मा
➡प्रदेश कोषाध्यक्ष→ प्रमोद कुमार
➡प्रदेश मंत्री →मुकेश कुमार, राजेश कुमार आर0पी0यादव, भावेश कुमार
➡प्रदेश सन्गठन मंत्री→ सी0पी0 मौर्या व् मोहम्मद मुसीर सिद्दीकी
➡प्रदेश संयुक्त मंत्री→ राजन मिश्रा व् अनिल यादव
➡प्रदेश प्रचार मंत्री →उमेश कुमार
➡देवी पाटन मण्डल महामन्त्री→राकेश कुमार तिवारी

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

No comments:

Post a Comment

Facebook