जागरण संवाददाता, एटा: रामबाल भारती इंटर कालेज में हुई माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में एनपीएस कटौती की राशि खातों में न आने पर आक्रोश जताया गया। सप्ताह भर में शिक्षकों के मामलों का निराकरण न होने पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को वेतन से एनपीएस की कटौती विभागीय स्तर पर होती है, लेकिन यह पैसा आखिर किस खाते में जा रहा है। वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय सरकार द्वारा शुरू कराने, पुरानी पेंशन की बहाली कराने, नियमों की अनदेखी करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में लगाई गई कक्ष निरीक्षकों व वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटियों व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन संशोधन राजाज्ञा पर विचार विमर्श किया। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यवीर ¨सह दिवाकर, डा. नंदलाल यादव, अभिलाख ¨सह व डा. रामनिवास यादव ने अपने विचार रखे। बैठक में बुलंदशहर में डीआइओएस के शोषण से तंग आकर साथी शिक्षक द्वारा की गई आत्महत्या पर दुख प्रकट किया।
बैठक में शिक्षकों ने अप्रैल माह में लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन करने व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का भी बहिष्कार करने का ऐलान किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री पवन कुमार ने किया। बैठक में बिजेंद्र ¨सह, डीके ¨सह, दुर्वेश रणवीर ¨सह यादव, राजू रतन, खूबीराम, भरत ¨सह, कप्तान ¨सह, चंद्रजीत, विजय ¨सह, राजेश, सचिन कुमार, सरवनकांत, बबलू, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें