गोरखपुर: क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुरौली का एबीएसए उरुवा अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई हेतु एबीएसए ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत गीताजंलि श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय कुरौली में शिक्षकों द्वारा शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बरतने की शिकायत एबीएसए उरुवा से की थी। इस पर एबीएसए उरुवा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे। विद्यालय में केवल आठ बच्चे मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में 13 और 14 मार्च में कोई भी उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। एमडीएम केअभिलेख में भी गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि सहायक अध्यापक एक दिन आते हैं एक दिन नही आते हैं। एबीएसए ने कहा कि किसी भी विद्यालय पर शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें