सरकारी स्कूलों में भर्ती नए बीएड- बीटीसी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा
दी गई है। प्रदेशभर में 12460 बीएड-बीटीसी शिक्षकों की भर्ती की गई थी।
इनमें 120 शिक्षकों ने अलीगढ़ में नियुक्ति पाई है। इनकी काउंसिलिंग कर
मार्च में ज्वॉइनिंग करा दी गई।
हाल ही में मथुरा में इन्हीं शिक्षकों की
फर्जी भर्ती के मामले में बीएसए के निलंबन के बाद अधिकारी सतर्कता बरत रहे
हैं। 1अलीगढ़ में भी पूर्व में 80 से ज्यादा शिक्षक संदेह के घेरे में आए
थे। उनकी जांच एसआइटी कर रही थी। एसआइटी ने रिपोर्ट भी शासन को सौंप दी है।
जल्द ही उन पर निर्णय आएगा। सभी नवनियुक्त शिक्षकों के प्रपत्रों का
सत्यापन कराया जा रहा है। जब तक सत्यापन नहीं हो जाता, वेतन जारी करने पर
रोक लगाई गई है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि बोर्ड व
विश्वविद्यालय स्तर पर अंक पत्रों व अन्य प्रपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
सत्यापन में खरे उतरने वाले शिक्षकों के ही वेतन जारी करने के निर्देश दिए
जाएंगे। अभी सभी की ज्वॉइनिंग नहीं हुई है। 82 शिक्षकों को ज्वॉइन कराया
गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- समायोजन के नियम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें