केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल कैबिनेट की बैठक
में महंगाई को देखते हुए कर्चारियों के वेतन-भत्ते में इजाफा किया गया है।
सभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ा दिया गया है।
मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता
है। 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला
महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो जाएगा।
महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी हुई है, यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय
किए गए फॉमूर्ल के हिसाब से होगी। इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की
मंजूरी के बाद अब 1 जुलाई से यह फैसला लागू होगा। देशभर में 48 लाख से
ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं। इसके अलावा 61 लाख से भी ज्यादा पेंशनर्स
हैं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी
की थी। इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी। ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से
लागू हुई थीं। महंगाई भत्ता वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों और
पेंशनरों को दिया जाता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें