Breaking Posts

Top Post Ad

सीएम योगी का तोहफा: पुलिस के 56880 पदों पर होंगी भर्तियां: सिपाही के 51216 समेत फायरमैन, बंदीरक्षक व घुड़सवार पुलिस के हैं पद

लखनऊ : पुलिस में भर्ती होने का सपने संजोये युवाओं के लिए अपने जूतों के फीते कसने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय दशमी के मौके पर पुलिस में बंपर भर्ती का रास्ता खोला है।
शासन ने गुरुवार को 56880 पदों पर भर्ती कराये जाने की घोषणा की है, जिसमें सिपाही के 51216 पद शामिल हैं। इसके अलावा फायरमैन, बंदीरक्षक व घुड़सवार पुलिस के पदों पर भी भर्तियां होंगी। सिपाही भर्ती का आवेदन एक नवंबर से किया जा सकेगा और जनवरी माह में लिखित परीक्षा होगी। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता कर सभी पदों पर भर्ती का कार्यक्रम घोषित किया है।1प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि भर्ती में कोई साक्षात्कार नहीं होगा। आरक्षण के सभी नियम लागू होंगे। पुलिस विभाग में सिविल पुलिस व पीएसी में कुल स्वीकृत दो लाख 29 हजार से अधिक पदों में करीब 97 हजार पद रिक्त हैं। 32 हजार पदों पर सिविल पुलिस के आरक्षियों तथा 19216 पदों पर पीएसी आरक्षियों की नई भर्ती की जायेगी। ऐसे ही फायरमैन के कुल स्वीकृत 5040 पदों में 1924 पद रिक्त हैं। इनमें 1679 पदों पर भर्ती का अधियाचन उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जा चुका है। शेष पदों का अधियाचन जल्द भेजा जायेगा और फायरमैन के 1924 पदों की भर्ती परीक्षा करायी जायेगी। वहीं कारागार प्रशासन में बंदी रक्षकों के कुल स्वीकृत पदों के अनुरूप करीब 50 प्रतिशत की रिक्तता चली आ रही है। बंदी रक्षकों के 3638 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें महिला बंदी रक्षक के 626 पद शामिल होंगे। इसके अलावा घुड़सवार पुलिस के 102 पदों पर भर्ती होगी।
मीडिया को भर्ती की जानकारी देते अपर मुख्य सचिव गृह अरविंद कुमार साथ में उपस्थित डीजीपी ओपी सिंह ।
25 व 26 को सिपाही भर्ती परीक्षा
राब्यू, लखनऊ : सिपाही भर्ती-2018 की द्वितीय पाली की परीक्षा 25 व 26 अक्टूबर को 16 जिलों में एसटीएफ के कड़े पहरे में होगी। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि 25 को एक पाली में तथा 26 को दो पालियों में परीक्षा होगी। 15 दिसंबर तक इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।
Uptet News | uptet | primary ka master | primarykamaster | updatemart | basic shiksha news | updatemarts | uptet | basic shiksha | primary ka master.com | primery ka master | basic news | up praimary ka master | basic shiksha |update uptet | updatemarts |uptet.mart | upupdatemarts

No comments:

Post a Comment

Facebook