लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक
विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी 2016) जीव विज्ञान के 304 पदों
पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 67 हजार अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया से
बाहर हो जाएंगे। फिलहाल इनकी सहूलियत के लिए चयन बोर्ड ने 16 अक्तूबर तक
दोबारा ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिससे कि ये अभ्यर्थी किसी दूसरे विषय के
लिए आवेदन कर सकें।
बता दें कि जीव विज्ञान विषय की अर्हता का
निर्धारण नहीं होने के कारण अभ्यर्थी फार्म नहीं भर सके हैं। बताया जा रहा
है कि चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2016 के आठ विषयों की भर्ती प्रक्रिया को
जुलाई में निरस्त कर दिया था। उसका कहना था कि यह आठों विषय हाईस्कूल और
इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम में शामिल ही नहीं हैं। इनमें सर्वाधिक 67005
अभ्यर्थी टीजीटी जीव विज्ञान के थे।
इसके बाद शासन ने विषय निस्तारण
के लिए अपर निदेशक माध्यमिक मंजु शर्मा, सचिव यूपी बोर्ड नीना श्रीवास्तव
और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक इलाहाबाद माया निरंजन की समिति गठित की
थी। समिति ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी थी। लेकिन वहां से आदेश जारी
नहीं होने के कारण इन अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है।
वहीं
अभ्यर्थियों ने सोमवार को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक आलोक सिन्हा और सचिव
शासन संध्या तिवारी से मिलकर अपनी मांग रखी। जिसके बाद अधिकारियों ने
अभ्यर्थियों को अवसर देने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में सचिव चयन बोर्ड
दिव्यकान्त शुक्ला से संपर्क नहीं हो सका।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें