प्रयागराज। तीन माह पूरे होने जा रहे हैं और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के
परिणाम का अता पता नहीं है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
परिणाम से पहले उत्तर कुंजी जारी करेगा या नहीं, इस पर भी अब तक कोई निर्णय
नहीं हुआ है। उत्तर कुंजी को लेकर उहापोह की स्थिति है।
अगर आयोग उत्तर
कुंजी जारी नहीं करता है तो अभ्यर्थी गलत सवाल पर दावा भी नहीं कर सकेंगे।
इसी वजह से अभ्यर्थी उत्तर कुंजी जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।
आयोग
ने जिन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की योजना बना रखी है, उनमें
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा चौथे नंबर पर है। ऐसे में अभ्यर्थियों को
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के परिणाम के लिए अभी कुछ दिनों तक इंतजार करना
पड़ सकता है। यह परीक्षा 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों के 1760 केंद्रों
में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत 15 विषयों में कुल 10768 शिक्षकों
की भर्ती होनी है। इनमें 5364 पुरुष और 5404 महिला शिक्षकों के पद हैं।
भर्ती केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। परीक्षा के
लिए कुल सात लाख 63 हजार 3017 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से
52.3 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षा के आयोजन को
तीन माह पूरे होने जा रहे हैं और आयोग ने परिणाम जारी नहीं किया है।
उत्तरकुंजी को लेकर भी आयोग ने अभी निर्णय नहीं लिया है जबकि ज्यादातर
अभ्यर्थी चाहते हैं कि उत्तर कुंजी जारी की जाए और वह गलत सवालों पर अपने
दावे प्रस्तुत कर सकें। उधर, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि सबसे पहले
पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा, आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा और
परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी
है। इसके बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित किए जाने की योजना
है। आयोग जल्द ही उत्तर कुुंजी को लेकर कोई निर्णय लेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें