Breaking Posts

Top Post Ad

अगले साल 2019 की सरकारी छुट्टियां देंगी थोड़ी खुशी, थोड़ा गम

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : हफ्ते में पांच दिन खुलने वाले राज्य सरकार के दफ्तरों के कार्मिकों को अगले साल चार मौकों पर तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं दशहरे पर उन्हें चार दिन का अवकाश मिल सकेगा।

छह छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ने से उनका मजा कुछ किरकिरा भी होगा। वहीं दो अवसरों पर दो छुट्टियां एक ही तारीख को पड़ने से सरकारी कर्मचारियों को दोनों मौकों पर एक-एक छुट्टी का नुकसान होगा। राज्य सरकार के कर्मचारियों को वर्ष 2019 में मिलने वाली सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर मंगलवार को जारी हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर दी है।
चार मौकों पर तीन दिन छुट्टी
कैलेंडर के मुताबिक महाशिवरात्रि व बकरीद के अवकाश सोमवार और गुड फ्राइडे व जन्माष्टमी के शुक्रवार को पड़ने से इन चार मौकों पर पांच दिवसीय कार्यालय वाले कार्मिकों को तीन दिन की छट्टी मिलेगी।
सरकारी यानी सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट-
सार्वजनिक अवकाश 2019  (इस बार 23 हैं)
तारीख------------------------दिन-------------------त्योहारों के नाम
26 जनवरी 2019----------शनिवार ------------------गणतंत्र दिवस
4 मार्च  ----------- सोमवार ----------- महाशिवरात्रि
20 मार्च -----------बुधवार -----------होलिका दहन
21 मार्च ----------- गुरुवार -----------होली/मो हजरत अली का जन्म दिवस
13 अप्रैल ----------- शनिवार-----------राम नवमी
14 अप्रैल-----------रविवार----------- डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस
17 अप्रैल ----------- बुधवार-----------महावीर जयंती
19 अप्रैल ----------- शुक्रवार----------- गुड फ्राइडे
18 मई ----------- शनिवार----------- बुद्ध पूर्णिमा
5 जून-----------  बुधवार ----------- ई उल फितर
12 अगस्त ----------- सोमवार-----------बकरीद
15 अगस्त----------- गुरुवार ----------- स्वतंत्रता दिवस/रक्षाबंधन
23 अगस्त-----------शुक्रवार-----------  जन्माष्टमी
10 सितंबर -----------मंगलवार-----------मोहर्रम
2 अक्टूबर -----------बुधवार----------- गांधी जयंती
7 अक्टूबर-----------सोमवार----------- दशहरा/महानवमी
8 अक्टूबर-----------मंगलार----------- दशहरा/विजयादशमी
27 अक्टूबर-----------रविवार----------दीपावली
28 अक्टूबर-----------सोमवार--------गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर-----------मंगलार------- भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती
10 नवंबर-----------रविवार----------ईद ए मिलाद
12 नवंबर-----------मंगलार---------गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
25 दिसंबर----------बुधवार----------- क्रिसमस डे

No comments:

Post a Comment

Facebook